मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा की उस्ताद Rashid khan का अंतिम संस्कार बुधवार को होगा, राजकीय सम्मान के साथ होगा क्रिया कर्म।
Indian Classic Music को अपनी आवाज़ में लाखो लोगों तक पहुचाने वाले संगीत के दिग्गज कलाकार उस्ताद राशिद खान (उस्ताद रशीद खान ) का कलकत्ता के एक अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है की वो प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे और यही उनके मौत की वजह बनी। यह कहने में कोई संकोच नहीं किया जा सकता है की भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया के लिया यह एक अपूरणीय नुकसान है।
पदमश्री और पदम्भूषन से सम्मानित थे उस्ताद राशिद खान
पद्म सम्मान से सम्मानित उस्ताद राशिद खान ने कई सम्मान जीते। साल 2006 में उन्हें पदम् श्री से सम्मानित किया गया और साल 2007 में वह संगीत नाटक अकादमी पुरुष्कार से सम्मानित किया गया। साल 2022 में वे पदम् भूषन के सम्मान से सम्मानित किये गए। उन्होंने बांग्ला और हिंदी के कई गीत गाये जो की बहुत लोकप्रिय हुए।
उनका गया गाना ‘आओगे जब तुम ओ सजना ‘ बहुत फेमस रहा
उन्होंने ‘कादंबरी’ , ‘माय नेम इस खान’ और मंटो जैसे मशहूर फिल्मो को अपनी सुरीली आवाज़ दी। ‘ जब वी मेट ‘ का यह सांग ‘ आओगे जब तुम ओ सजना बहुत ही फेमस रहा। मुख्य रूप से शास्त्रीय संगीत के लिए पहचाने जाने वाले उस्ताद राशिद खान के फ्यूज़न और फ़िल्मी गीतों को काफी पसंद किया गया।
राशिद खान का कल होगा अंतिम संस्कार
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कल होगा उस्ताद राशिद खान का अंतिम सम्मान। ममता बनर्जी ने कहा की बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान से होगा उनका अंतिम संस्कार। फिल्म इंडस्ट्री के नामी लोगों के शामिल होने की उम्मीद।
Good content